Showing posts with label guru ke upaye. Show all posts
Showing posts with label guru ke upaye. Show all posts

Thursday, 1 September 2011

टेढ़े गुरु के बुरे असर से बचाएंगे राशि अनुसार ये उपाय..

30 अगस्त को दोपहर से गुरु अपनी सीधी चाल बदल कर टेढ़ी चाल पर आ गया है।जिसे गुरु का वक्री होना भी कहा जाता है  फलस्वरूप विभिन्न राशियों  पर अलग अलग प्रभाव होगा 
 वक्री गुरु के उल्टे असर से बचने के लिए और सामान्य फल को शुभ बनाने के लिए राशि अनुसार उपाय करें। राशि अनुसार उपाय करने से आप पर गुरु का अशुभ असर कम हो जाएगा साथ ही अगर आपके लिए गुरु अच्छा फल देने वाला है तो आपके सभी काम पूरे होने लगेंगे।



गुरु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ये उपाय करें-

मेष- 43 दिनों तक प्रतिदिन एक तांबे का सिक्का नदी में प्रवाहित करें। चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष- पीला रूमाल सदैव अपने पास रखें।

मिथुन- प्रतिदिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें।

कर्क- घर में पीले रंग के फूल का पौधा लगाएं।

सिंह- प्रतिदिन विष्णु मंदिर जाएं और ब्राह्मण या अन्य किसी जरूरत मंद को धन का दान करें।

कन्या- गुरुवार का व्रत रखें।

तुला- भगवान विष्णु को गुड़-चने की दाल का प्रसाद अर्पित करें।

वृश्चिक- घी, दही, आलू और कपूर का दान करें।

धनु - किसी मन्दिर के पूजारी को भोजन कराएं।

मकर - पीली गाय को घास खिलाएं।

कुंभ - हल्दी एवं पीले चंदन से भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें।

मीन- केसर का तिलक लगाएं।

Monday, 29 August 2011

गुरु बनाएगा बिगड़े काम

गुरु यानि भगवान ब्रहस्पति के उपाय 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु यानी बृहस्पति ग्रह शिक्षा का कारक होता है।  जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में होता है वह उच्च शिक्षित होता है और जिसकी कुंडली में गुरु अशुभ होता है उसकी शिक्षा में बहुत बाधाएं आती हैं। इसके अलावा उसे जीवन भर मानसिक चिंता, आर्थिक हानि तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी रहती हैं। यदि आपकी कुंडली में भी गुरु अशुभ है तो नीचे लिखे उपाय करें वह आप के नीच के गुरु को शांत करके आप की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे:-
१ गुरुवार के दिन केले के दो पौधे विष्णु भगवान के मंदिर में लगाएं।
२.  गुरुवार के दिन साबूत मूंग मंदिर में दान करें
३. 12 वर्ष से छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लें।
४.  भोजन में केसर का प्रयोग करें 
५.  शुभ मुहूर्त में चांदी का बर्तन अपने घर की भूमि में दबाएं और साधु संतों का अपमान नहीं करें।
६.  जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके चारों कोनों में सोने की कील अथवा सोने का तार लगाएं।
७.पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

ये कुछ उपाय करने से व्यक्ति के गुरु के दोष दूर होंगे और जीवन मैं स्म्रधि होगी