Showing posts with label guru ke dosh. Show all posts
Showing posts with label guru ke dosh. Show all posts

Monday, 29 August 2011

गुरु बनाएगा बिगड़े काम

गुरु यानि भगवान ब्रहस्पति के उपाय 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु यानी बृहस्पति ग्रह शिक्षा का कारक होता है।  जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में होता है वह उच्च शिक्षित होता है और जिसकी कुंडली में गुरु अशुभ होता है उसकी शिक्षा में बहुत बाधाएं आती हैं। इसके अलावा उसे जीवन भर मानसिक चिंता, आर्थिक हानि तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी रहती हैं। यदि आपकी कुंडली में भी गुरु अशुभ है तो नीचे लिखे उपाय करें वह आप के नीच के गुरु को शांत करके आप की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे:-
१ गुरुवार के दिन केले के दो पौधे विष्णु भगवान के मंदिर में लगाएं।
२.  गुरुवार के दिन साबूत मूंग मंदिर में दान करें
३. 12 वर्ष से छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लें।
४.  भोजन में केसर का प्रयोग करें 
५.  शुभ मुहूर्त में चांदी का बर्तन अपने घर की भूमि में दबाएं और साधु संतों का अपमान नहीं करें।
६.  जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके चारों कोनों में सोने की कील अथवा सोने का तार लगाएं।
७.पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

ये कुछ उपाय करने से व्यक्ति के गुरु के दोष दूर होंगे और जीवन मैं स्म्रधि होगी