Showing posts with label ganesh Puja. Show all posts
Showing posts with label ganesh Puja. Show all posts

Sunday, 11 September 2011

गणेश चतुर्थी पर करें यह उपाय, दूर होगा कर्ज

- भाद्रपद माह की चतुर्थी से शुरु कर चतुर्दशी तक या किसी भी माह के बुधवार और चतुर्थी को यह उपाय श्रेष्ठ होता है।

- स्नान कर सफेद कपड़े पहनकर पूर्व दिशा में मुंह बैठे।

- सामने लकड़ी की चौकी पर सफे द कपड़ा बिछाकर उस पर अक्षत यानि चावल पर आंकड़े के गणपित यानि श्वेतार्क गणपति की स्थापना करे।

- गणपति की कुंकुम, चावल व मोली से पूजा करें व धूप-दीप करें। साथ गणपति को सिंदूर जरुर चढ़ाएं।

- इसके बाद मूंगे की माला से नीचे लिख मंत्र की 5 माला जप करें।



ऊँ नमो विघ्नहराय गं गणपतये नम: 



पूजा के बाद आंकड़े के गणपति और मूंगे की माला लाल कपड़े की पोटली में बांध गणपति मंदिर में गणेश जी के चरणों में रखकर घर लौटें।

यह उपाय कर्ज यानि लोन से जुड़ी तमाम परेशानियां तो दूर होती है, साथ ही आर्थिक तंगी और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।