Showing posts with label diwali mantr. Show all posts
Showing posts with label diwali mantr. Show all posts

Monday, 26 September 2011

दीपावली पर सिद्ध करें सम्रद्धिदायक मन्त्र

वर्तमान समय में जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता धन है। धन न हो तो जीवन का आनंद ही नहीं आता। ऐसे अनेक लोग होते हैं जो जीवन भर धन प्राप्त करने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उनकी हर इच्छा पूरी नहीं होती। अगर आप चाहते हैं कि आपके पास धन की कोई कमी न हो तो नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान के अनुसार जप करें।



मंत्र

ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं दारिद्रय विनाशके जगत्प्रसूत्यै नम:।।



जप विधि

1- दीपावली/अक्षय तृतीया या अन्य किसी शुभ मुहूर्त के दिन यह प्रयोग प्रारंभ करें।

2- इसके बाद प्रतिदिन अपनी इच्छानुसार इस मंत्र का जप करें।

3- जप के लिए कमलगट्टे की माला का उपयोग करें।

4- माला जपते समय सामने देवी लक्ष्मी का चित्र तथा शुद्ध घी का दीपक जलते रहना चाहिए।

5- 12 लाख मंत्र जप होने पर यह मंत्र सिद्ध हो जाता है।