Wednesday 31 August 2011

गणेश चतुर्थी: करें यह साधारण टोटका और पाएं गणेश जी की कृपा

आंकड़े के पौधे में भगवान गणेश का वास माना जाता है। इसलिए इसकी जड़ बहुत ही शुभ फल देने वाली मानी जाती है। खासतौर पर धन लाभ की दृष्टि से यह बहुत प्रभावी मानी गई है। अनेक तंत्र क्रियाओं में आंकड़े की जड़ का उपयोग होता है।

आंकड़े की जड़ को जलाएं। उसकी राख बना लें।  आंकड़े की इस भस्म से परिवार के हर सदस्य को टीका लगाएं। माना जाता है कि यह आंकड़े की भस्म का तिलक घर-परिवार में अपार धन लाभ देता है। जब भी आप आर्थिक तंगी से ज्यादा परेशान हो। इस भस्म का तिलक लगाएं।

इस तरह आंकड़े की जड़ बहुत ही शुभ और पवित्र मानी जाती है। यह श्री यानि सुख-समृद्धि देती है, जिससे जीवन में असुरक्षा का भाव मिटता है और ईश्वर में आस्था बढ़ती है।

Tuesday 30 August 2011

नौकरी पाने का अचूक उपाय 
शनिवार के दिन शनि महाराज की पहले विधिपूर्वक पूजा करें इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का 1008 बार जप करें। पूर्ण रूप से अपने मन को एकाग्र कर श्रद्धापूर्वक जप करने से मंत्र सिद्ध हो जाएगा।

मंत्र

ओं नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी

दु:ख-दारिद्रय हारिणी श्रीं श्रीं ऊँ नम:

कामाक्षय ह्रीं ह्रीं फट् स्वाहा।

अब जब भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो पहले 11 बार इस मंत्र का जप कर लें। यदि रास्ते में कोई गाय नजर आ जाए तो उसे आटा-गुड़ खिला कर जाएं।


Monday 29 August 2011

अपने धर्म पर चलो सबसे प्रेम करो


दिल की बीमारी खत्म कर सकता है यह तांत्रिक उपाय

वर्तमान समय में सबसे अधिक लोग दिल की बीमारी(ह्रदय रोग) से परेशान हैं। इस रोग के कारण कई लोग असमय ही काल के ग्रास बन जाते हैं। वैसे तो चिकित्सा जगत ने इन रोगों पर काफी हद तक काबू पा लिया है लेकिन यदि उपचार के साथ-साथ कुछ साधारण तांत्रिक उपाय किए जाएं तो ह्रदय रोग शीघ्र ही ठीक हो जाते हैं। यह उपाय इस प्रकार हैं-
1- रोज सुबह श्रीआदित्य ह्रदयस्त्रोत का पाठ करें। सूर्य यंत्र का निर्माण करके तीन माला रोज नीचे लिखे सूर्य मंत्र का जप करें। ऐसा करने से ह्रदय रोग में काफी लाभ होगा।
  ऊँ घृणि: सूर्याय नम:


2- एक पानी से भरा तांबे के बर्तन लें। उसमें रात को पंचमुखी रुद्राक्ष डाल दें तथा सुबह खाली पेट बर्तन में भरा पानी पीएं। यह उपाय भी काफी कारगर है।
3-  ह्रदय रोगी यदि पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें तो भी काफी फायदेमंद होता है। रुद्राक्ष इस प्रकार धारण करें कि वह ह्रदय के पास रहे।

मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय

अपनी मनोकामना पूरी करने कके लिए आप निम्न उपाय प्रोग कर सकते हैं


- तुलसी के पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाएं तथा गाय के घी का दीपक लगाएं।

- रविवार को पुष्य नक्षत्र में श्वेत आक की जड़ लाकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं फिर उन्हें खीर का भोग लगाएं। लाल कनेर के फूल तथा चंदन आदि के उनकी पूजा करें। तत्पश्चात गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: शब्द जोड़कर 108 बार जप करें।

- सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष शिवजी के मंदिर में चढ़ाएं।

- सुबह बेल पत्र (बिल्ब) पर सफेद चंदन की बिंदी लगाकर मनोरथ बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

- बड़ के पत्ते पर मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोरथ पूर्ति होती है। मनोकामना किसी भी भाषा में लिख सकते हैं।

- नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल बांधकर बहते जल में प्रवाहित करने से भी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
इन प्रयोगों को करने से आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी। 

गुरु बनाएगा बिगड़े काम

गुरु यानि भगवान ब्रहस्पति के उपाय 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु यानी बृहस्पति ग्रह शिक्षा का कारक होता है।  जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु शुभ स्थिति में होता है वह उच्च शिक्षित होता है और जिसकी कुंडली में गुरु अशुभ होता है उसकी शिक्षा में बहुत बाधाएं आती हैं। इसके अलावा उसे जीवन भर मानसिक चिंता, आर्थिक हानि तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी रहती हैं। यदि आपकी कुंडली में भी गुरु अशुभ है तो नीचे लिखे उपाय करें वह आप के नीच के गुरु को शांत करके आप की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे:-
 गुरुवार के दिन केले के दो पौधे विष्णु भगवान के मंदिर में लगाएं।
२.  गुरुवार के दिन साबूत मूंग मंदिर में दान करें
३. 12 वर्ष से छोटी कन्याओं के चरण स्पर्श करके उनसे आशीर्वाद लें।
४.  भोजन में केसर का प्रयोग करें 
५.  शुभ मुहूर्त में चांदी का बर्तन अपने घर की भूमि में दबाएं और साधु संतों का अपमान नहीं करें।
६.  जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके चारों कोनों में सोने की कील अथवा सोने का तार लगाएं।
७.पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

ये कुछ उपाय करने से व्यक्ति के गुरु के दोष दूर होंगे और जीवन मैं स्म्रधि होगी